द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में मुख्य बिंदु क्या हैं? समय अवधि: द्वितीय विश्व युद्ध वर्ष 1939 से 1945 तक चला और यह मानव इतिहास का सबसे व्यापक और विनाशकारी संघर्ष था। प्राथमिक लड़ाकू: दो मुख्य विरोधी गठबंधन धुरी शक्तियाँ (जर्मनी, इटली, जापान) और मित्र शक्तियाँ (जिनमें अमेरिका, फ्राँस, ग्रेट ब्रिटेन, सोवियत संघ और कुछ हद तक चीन शामिल थे) थे। युद्ध का तात्कालिक कारण 1 सितंबर, 1939 को जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण था, जिसके कारण ब्रिटेन और फ्राँस ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। युद्ध के कारण: वर्साय की संधि (1919): वर्ष 1919 में जर्मनी और मित्र राष्ट्रों द्वारा हस्ताक्षरित वर्साय की संधि ने के साथ प्रथम विश्व युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। जर्मनी को इस संधि के तहत निरस्त्रीकरण , अपने विदेशी क्षेत्रों को छोड़ने, क्षतिपूर्ति का भुगतान करने और भूमि खोने के लिये मज़बूर किया गया। एडॉल्फ हिटलर और नाज़ी जर्मनी इन कठोर शर्तों के कारण विकसित हुई...